कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से गुरुवार और शुक्रवार को हुई लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करने के साथ पंचखेरो जलाशय के मत्स्य पालकों को भी बड़ा आर्थिक झटका दिया है। जलाशय में केज सिस्टम के जरिए मछली पालन कर रहे विभिन्न किसानों की करीब 25 टन मछलियों की मौत हो गई। इससे मत्स्य पालकों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। मछलियों की बड़े पैमाने पर मौत से किसानों की महीनों की मेहनत और उनकी लगाई गई पूंजी पर पानी फिर गया है। केज सिस्टम से होता है मछली पालनबताया जाता है कि पंचखेरो जलाशय में कई मत्स्य पालक केज सिस्टम के माध्यम से मछली पालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बारिश के बाद छाया कुहासा, किसानों की बढ़ी चिंता इसके लिए किसान बड़ी पूंजी लगाकर मछलियों के...