कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। पांच दिवसीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन कोडरमा, झारखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संगम राज ने रजत पदक हासिल कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया है।प्रतियोगिता में संगम राज की उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। इस सफलता पर झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन व कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों समेत कई खेल प्रेमियों ने संगम राज को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव संजय शर्मा, गोपाल कुमार, कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव आकाश, उपाध्यक्ष राजेंद्र आदि ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- स्कू...