कोडरमा, जुलाई 8 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण शाखा, कोडरमा एवं स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सतगावां, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो, प्लस टू उच्च विद्यालय मीरगंज, प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर तथा बिरहोर टोला कटैया, सतगावां और सिमरिया (मरकच्चो) में नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय मरकच्चो, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय सतगावां, प्लस टू उच्च विद्यालय मीरगंज एवं प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूक...