Kodarma News: निशा भगत की आत्महत्या के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शनिवार को झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल के नेतृत्व में शाम पांच बजे सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना पर आक्रोश जताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि आदिवासी समाज के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली नेत्री निशा भगत की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भू-माफियाओं के कथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.