Kodarma News: निशा भगत आत्महत्या मामले में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
कोडरमा, नवम्बर 7 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले को लेकर शनिवार को भाजपा के सतगावां और बासोडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सतगावां मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह और बासोडीह मंडल अध्यक्ष नरेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में बासोडीह बस स्टैंड मोड़ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वक्ताओं ने कहा कि निशा भगत जमीन दलालों के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। इस कारण उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। नेताओं का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.