Kodarma News: निर्माण स्थल बदलने की मांग पर बीडीओ-सीओ ने किया मुआयना
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आरागारो पंचायत में बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के शुरू निर्माण कार्य स्थल को बदलने की ग्रामीणों की मांग पर शनिवार को बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा व सीओ अशोक कुमार भारती निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा उक्त स्वास्थ्य केंद्र को मीडिल स्कूल आरागारो के पास निर्माण की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जिस जगह पर स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है, वह किसी भी दृष्टिकोण से उपयोगी नहीं है। जबकि मीडिल स्कूल के पास बनने से कई गांवों को लोगों के आवागमन की सुविधा के साथ-साथ-साथ अन्य दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान है। ग्रामीण मीडिल स्कूल के पास हीं उक्त स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Latehar News: गोईनदी में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.