कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सावन की मस्ती, संगीत की मधुर धुनों और फिटनेस के संदेश से सराबोर माहौल के बीच नटराज कला केंद्र द्वारा माहुरी भवन में 'ए बिग सावन जुम्बा फिटनेस डांस पार्टी' का आयोजन किया गया। नटराज कला केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने कहा कि बाहरी सुंदरता के साथ शरीर की अंदरूनी मजबूती और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। परियोजना निदेशक अंजना भदानी ने भी महिलाओं को नियमित व्यायाम और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुबिता अग्रवाल, कविता कृष्णा, रेखा मोदी, कोमल पुजारा, जारा, नेहा जैना, सुजाता तर्वे, प्राची याची भदानी, नेहा कपसिमें, प्रीति बड़गांव, रितू सेठ, शिल्पी, निक्की गुप्ता, किरन, दीपा भारती, खुशबू जैन, अदिति मेहता, गायत्री पहाड़ी, स्वाति पहाड़ी, ...