कोडरमा, अक्टूबर 2 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक महिला ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए जयनगर थाना में आवेदन दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए जयनगर पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बरामद कर लिया है। आरोपी गोपालडीह निवासी करीब 25 वर्षीय तुषार कुमार, पिता मनोज रवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक्ट के तहत कोडरमा जेल भेज दिया है। महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री 17 सितंबर दोपहर करीब दो बजे विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।आवेदन के अनुसार, खोजबीन के दौरान महिला को जानकारी मिली कि गोपालडीह निवासी तुषार कुमार पिता मनोज रवानी उसकी नाबालिग पुत्री को बह...