कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले को लेकर भाजपा के कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने नाराजगी जताई है। घटना को अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी हितों की बात करने वाली राज्य की सरकार की इस मामले में चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। अनूप जोशी ने मामले में स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी को सराहनीय कदम बताया। कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामले में किसी भी दबाव के बिना निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिले और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिल सके। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ यौन शोषण निंदनीय,...