कोडरमा, सितम्बर 15 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला जनसंपर्क कार्यालय व समर्पण के तत्वावधान में नशामुक्त अभियान के तहत जिले के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों क्रमश: राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल, कोडरमा व पीएम श्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रस्तुति में नशे से बचाव, परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी, युवाओं की सकारात्मक भूमिका व नशामुक्त और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों व समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में सभी को नशामुक्त कोडरमा के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने व नशे के विरुद्ध जागरूकता का स...