कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह से लापता 30 वर्षीय महिला गुड़िया देवी का शव रविवार सुबह मसमोहना के खेलडुआ आहार स्थित बांडीयाहरि के पास एक कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

महिला के लापता होने की जानकारी मृतका की पहचान धुमाडीह निवासी गुड़िया देवी, पति जितेंद्र दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गुड़िया देवी 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे बच्चों को खाना देने के बाद शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला...