कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत नवलशाही से बच्छेडीह जाने वाली मुख्य सड़क भीमेडीह के समीप लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। सड़क पर बने गड्ढों और टूट-फूट के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर भीमेडीह के ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया बीना देवी से मुलाकात कर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मुखिया बीना देवी ने पंचायत सचिव से संपर्क कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिसके बाद जेसीबी मशीन से सड़क मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया।मुखिया की त्वरित पहल से सड़क की मरम्मत शुरू होने पर ग्रामीणों ने राह...