कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित देवी मंडप मंदिर के पास रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही मंदिर परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मंदिर के समीप जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।सुबह-शाम मंदिर आते हैं श्रद्धालुसमाजसेवी सतीश यादव और राजेंद्र प्रसाद साव ने बताया कि देवी मंडप मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद मंदिर के आसपास प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है। शाम के समय अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। विशेषकर पूजा-अर्चना के लिए...