Kodarma News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
कोडरमा, अक्टूबर 23 -- सतगावां में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शारदीय दुर्गा पूजा के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नम आंखों से हर्षोल्लास के साथ किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति समलडीह, बरियारडीह एवं बासोडीह के तत्वावधान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का 47वां विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही विसर्जन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नवादा से विशेष रूप से बुलाई गई बैंड पार्टी के भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। जुलूस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.