कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा नगर पंचायत द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कार्यालय सभागार में सम्मान-सह-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नगर परिषद द्वारा सभी वार्डों में साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही वार्डों को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए भी नगर परिषद संकल्पित है। इसी क्रम में सरकार द्वारा संचालित नमस्ते योजना के तहत सफाई मित्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सफाई मित्रों के कंधे पर नग...