Kodarma News: नप के नाम पर तीन माह से ली जा रही थी चुंगी, अफसरों को भनक नहीं
कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद के नाम पर वाहनों से अवैध तरीके से चुंगी वसूली किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर परिषद के तमाम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब तीन माह से शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर रात के समय और दिन के उजाले में भी वाहनों को रोककर टैक्स के नाम पर रकम वसूली जा रही थी। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक और बाजार समिति के आसपास रात के समय छोटे-बड़े वाहनों को रोककर नगर परिषद के नाम पर रकम ली जाती थी। जिन जगहों पर वाहनों को रोककर पैसे लिए जाते थे, वह नगर परिषद कार्यालय के चंद कदमों पर है। इसके बाद भी किसी अफसर को इसकी भनक तक नहीं ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.