कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में रविवार को निकली बाल कांवर पदयात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। मारवाड़ी युवा मंच और प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में 100 से अधिक बच्चे नन्हें भक्तों ने कांवरिया के रूप में शामिल हुए। पदयात्रा चांडक कैंपस स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू हुई। पदयात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई। आयोजन समिति के सदस्य पूरी यात्रा के दौरान बच्चों के साथ रहे। पद यात्रा के दौरान पुलिस बल भी साथ-साथ चल रही थी। आवागमन में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, उसका भी ख्याल रखा जा रहा था।शहरवासियों यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज निकलेगी भव्य बाल कांवड़ पदयात्रा,100 से अधिक नन्हें कांवड़िए होंगे शामिल ने बढ़ाया बच्चो...