कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड 27 के वार्ड पार्षद गंदौरी रजक ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर व कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा है। कारण उन्होंने अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला दिया है। इस संबंध में नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने बताया कि प्राप्त इस्तीफे पत्र के आलोक में आगे की प्रक्रिया के तहत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व डीसी को भेजा जायेगा। गंदौरी रजक पिछली बार भी वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए थे। इस बार 2026 में हुए निकाय चुनाव में भी वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 18 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्धंदी विनोद दीवाना को हराया था। उन्हें कुल 1018 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद...