कोडरमा, सितम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता बारिश से पहले नगर परिषद झुमरीतिलैया के अफसरों की ओर से शहर को जलजमाव से निजात दिलाने और नालियों की बेहतर सफाई को लेकर किए गए तमाम दावे हाल के दिनों में हुई बारिश में बहते नजर आए। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों से लेकर मोहल्लों तक पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए मिलकर करना होगा प्रयास : राजेंद्रनालियों की सफाई का वादा बारिश से पहले नगर परिषद के अफसरों की ओर से नालियों की उड़ाही और सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए। बारिश से पहले नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया था कि मानसून के दौरान शहर में ...