Kodarma News: नगर परिषद की बोर्ड के निर्णयों की अवहेलना का आरोप, घोटाला उजागर होने के बाद बढ़ा विवाद
कोडरमा, अक्टूबर 5 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद झुमरी तिलैया के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने चुंगी-टोल वसूली में कथित राजस्व गड़बड़ी, वसूली की राशि निजी खाते में जमा होने और इस मामले में कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी पर नगर परिषद बोर्ड की बैठकों में लिए गए निर्णयों की लगातार कथित अवहेलना करने का आरोप लगाया है। इधर, जब इस मामले को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है。
जांच की मांग नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुपालन कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद यदि निर्णयों की अनदेखी की जा रही है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.