कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर के मकान की मापी करने मंगलवार को नगर परिषद की टीम उनके आवास पहुंची। सहायक नगर निवेशक राकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला पंचायती राज विभाग के पत्र और डीसी के निर्देश पर जांच की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, जांच की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस मामले में झुमरी तिलैया निवासी अभिषेक यादव ने नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची के सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी। शिकायत में नगर परिषद अध्यक्ष के दो मकानों के होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस और चुनावी शपथ पत्र में संपत्ति का विवरण छिपाने के आरोपों की जांच कराने की मांग की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...