Kodarma News: नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, दुर्गंध व बीमारी का खतरा बढ़ा
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत डोमचांच के 14 वार्डों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से अब नई समस्या खड़ी हो गई है। नगर प्रशासन ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित खुले स्थान पर कचरा डंप करना शुरू कर दिया है। इससे आसपास के लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार यहां कचरा जमा किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है और आसपास रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार जहां कचरा डंप किया जा रहा है, उसके चारों ओर घनी आबादी है। कचरे के ढेर से मक्खी-मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया, दस्त और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। लोगों ने छोटे बच्चों और बुजुर्गों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.