कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब झुमरी तिलैया की ओर से गुरुवार को ध्वजाधारी धाम परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर लायन गजेंद्र राम (अध्यक्ष), लायन सुजीत कुमार अंबष्ट, लायन राकेश रंजन, लायन जेएन झा सहित धाम के सदस्य संदीप कुमार, राजेश पांडेय, टींकू, मनीष और शंकर सिंह मौजूद थे। महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज एवं चंदन बाबा की मौजूदगी में क्लब के सदस्यों ने आम, जामुन, कटहल, सिंदूर, अमरूद और नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधे लगाए। क्लब के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूर्व में भी जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने ...