कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। 'ग्रीन भारत, स्वच्छ भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पतंजलि योग समिति जिला कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को शिव शक्ति धाम नावाडीह में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व योग प्रचारक राम पुकार ने किया। इस दौरान नियमित योग कक्षा से जुड़े योग साधकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पतंजलि योग समिति के नियमित योग साधकों द्वारा लगातार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है, ताकि लोग स्वयं आगे आकर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखें। यह भी पढ़ें- Kodarma News: चंचालिनी धाम में योग स...