कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: चंदवारा, हजारीबाग हिटी धनबाद में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चलकुशा थाना के दूसरे सिपाही और नरेश कुमार का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के बड़कीधमराय के रहनेवाले थे। बताते चलें कि बीते दिनों चलकुशा में छापेमारी के बाद लौटने के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सिपाही राम सहाय गोप की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नरेश कुमार समेत चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए पहले दुर्गापुर मिशन अस्पताल भेजा गया था। वहां से स्थिति नाजुक होने पर उन्हें रांची मेडिका और फिर वेदांता अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली。 यह भी पढ़ें- धनबाद सड़क हादसे में घायल चलकुशा थाना के दूसरे सिपाही नरेश कुमार का ...