कोडरमा, जुलाई 29 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। द रामेश्वर वैली स्कूल में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई, जिसमें कक्षा दो से पांच के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग तथा कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग में शामिल किया गया। दोनों वर्गों में लगभग 50-50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि वर्णवाल ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जूनियर वर्ग में कक्षा चार के वीर मोदी (विक्ट्री हाउस) ने प्रथम, कक्षा तीन की दित्या बंकर (ग्लोरी हाउस) ने द्वितीय तथा कक्षा तीन के अर्णव ...