Kodarma News: दो वार्डों के चक्कर में 100 मीटर सड़क बनी बाधा, गड्ढों में फंस रहे वाहन
कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर को स्मार्ट और बेहतर सड़क-सुविधाओं से लैस करने की कवायद के बीच झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन और चार के मुख्य मार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा विकास की राह में रोड़ा बना हुआ है। सड़क के इस हिस्से में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के बाद इन गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से सड़क की स्थिति और बदतर हो गई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर के हिस्सों में निर्माण और मरम्मत का काम होने के बावजूद बीच का करीब 100 मीटर हिस्सा बदहाल पड़ा है। बारिश के दौरान सड़क और गड्ढों का फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं। स्थिति यह है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.