कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर पावर हाउस डंडाडीह के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक आठ माह की गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में तीन लोग घायल जानकारी के अनुसार मरकच्चो निवासी रूपा कुमारी अपने पति संजय राणा के साथ बाइक से झुमरीतिलैया चिकित्सीय सलाह के लिए जा रही थीं। इसी दौरान डंडाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अमर सोनी की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में अमर सोनी को गंभीर चोटें आईं, जबकि आठ माह की गर्भवती रूपा कुमारी के सिर में भी गंभीर चोट लगी। उनके पति संजय राणा को अपेक्षाकृत क...