Kodarma News: दो दिनों से लापता है 23 वर्षीय युवक, परिजन पहुंचे तिलैया थाना
कोडरमा, अक्टूबर 2 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद गांव से 23 वर्षीय युवक मो. वसीम अंसारी पिछले दो दिनों से लापता है। वह पेशे से ड्राइवर है। परिजनों के अनुसार वसीम को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तक असनाबाद में देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद वसीम के पिता आफताब आलम ने 2 अक्टूबर को तिलैया थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए वसीम का जल्द पता लगाने और उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.