कोडरमा, जुलाई 25 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। बेरहवा जंगल से सटे गांवों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। लगभग दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसकर फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने पपलो पंचायत के अंबाडीह गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने अंबाडीह निवासी विरंची यादव और श्यामबिहारी यादव के धान के बिचड़े तथा रोपे गए धान के खेतों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा गोविंद यादव, बालदेव यादव, रामेश्वर यादव, पंकज यादव और दुखी यादव सहित कई किसानों के खेतों में लगे धान के बिचड़े भी नष्ट कर दिए। हाथियों के झुंड ने सुरेंद्र पासवान के घर और मुख्य गेट को तोड़ दिया। वहीं बासुदेव यादव के घर की खिड़की तोड़कर अंदर रखी खाद्य सामग्री खा गए। इसके अलावा कारू विश्वक...