कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते शुक्रवार को लगभग आठ किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी तय करने के बाद बीमार पड़ीं छात्राओं का सिलसिला दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- छात्राओं का आंदोलन चिंताजनक ,आवासीय विद्यालयों की हो पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच : कांग्रेसछात्राओं की तबीयत बिगड़ने का कारण शनिवार को फिर से कई बच्चियों की हालत अचानक बिगड़ने लगी ,जिसके बाद उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं चिकित्सकों की निगरानी में जिन छात्राओं का उपचार किया जा रहा है उनमें मुख्य रूप से नियाशा कुमा...