कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के छोटकीबागी में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद 35 वर्षीय रूपलाल मेहता पिता जगदीश मेहता मसनोडीह डोमचांच निवासी फरार हो गया था। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बता दें कि थाना क्षेत्र के छोटकी बागी में भाड़े के मकान में रह रहा उक्त आरोपी पर लड़की की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी को अबतक नहीं पकड़ सकी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...