कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के समलडीह-बरियारडीह बासोडीह स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूजा समिति का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी। सदस्यों ने निर्णय लिया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य और धूमधाम से किया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां करने पर चर्चा हुई।इसके अलावा बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मुरहू में गणपति महोत्सव को लेक...