कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने जयनगर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों से तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी पूजा समितियां निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली और अग्निशमन की समुचित व्यवस...