Kodarma News: दुर्गा पूजा में बाइक चोरी करनेवाले तीन बदमाश गिरफ्तार, तीन गाड़ियां जब्त
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी बरामद मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा के दौरान महेंद्र शर्मा, पिता ननकू शर्मा, निवासी सिंगारडीह, थाना जयनगर, जिला कोडरमा के आवेदन पर तिलैया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कुदन कुमार, पिता सतेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.