Kodarma News: दुर्गा पूजा पंडाल मूल्यांकन में मडुवाटांड़ को प्रथम, अड्डी बांग्ला को द्वितीय व बेलाटांड को तृतीय स्थान
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । दुर्गा पूजा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झुमरी तिलैया नगर परिषद की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मडुवाटांड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला को द्वितीय व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बेलाटांड को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। नगर परिषद की ओर से पूजा पंडालों का मूल्यांकन निर्धारित 14 मानदंडों के आधार पर किया गया। इसमें पंडालों की साफ-सफाई,गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए नीले व हरे डस्टबिन की उपलब्धता, प्रसाद वितरण में पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग व सिंगल यूज प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.