Kodarma News: दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता के विजेता कमेटियों को किया गया सम्मानित
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । नगर परिषद की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सम्मानित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम ने विजेता पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मड़वाटांड़ को प्रथम, सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति, अड्डी बांग्ला को द्वितीय व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बेलाटांड को तृतीय स्थान मिला। नगर परिषद की ओर से कुल 150 अंकों के 14 निर्धारित मानदंडों के आधार पर पंडालों का मूल्यांकन किया गया था। इसमें साफ-सफाई, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, अग्निशमन, सीसीटीवी, बिजली सुरक्षा, पार्किंग, प्राथमिक उपचार, स्वयंसेवकों की व्यवस्था सहित प्रशासन द्वारा जारी मूर्ति विसर्जन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.