कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को चंदवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी अरबिंद कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से सीओ कुमार भारती, बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, माइका इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रेम कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने पूजा समितियों से पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने विवादित गीत, भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक गतिविधियों से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए...