कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने की, जबकि संचालन शिव शंकर बरनवाल ने किया। इस दौरान दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने, प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने, पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराने तथा पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: हुड़दंगियों, शराबियों और असामाजिक तत्वों पर होगी ठोस कार्रवाई कहा कि पूजा एवं व...