कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतगावां पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न लाइन होटलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल संचालकों को ग्राहकों को बैठाकर शराब नहीं पिलाने की सख्त हिदायत दी गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी होटल में शराब परोसने या नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कुछ होटलों में चोरी-छिपे पिलाई जा रही शराब जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई।पुलिस यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर...