कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि।। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अंचल अधिकारी सारांश जैन एवं थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं पिपचो बाजार में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बाजार में सड़क पर जलजमाव की समस्या को लेकर आम लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई। वहीं, सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया, ताकि पूजा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। अभियान के दौरान मिठाई दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में पिपचो में जुआ अड्डे पर छापेमारी, चार बाइक जब्त साथ ही पिपचो बाजार की दुकानों में गुटखा एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की बिक्...