कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम निर्मल सोरेन ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क, झंडा चौक, पेठियाबागी, पिपचो, तेतरोन, परसाबाद, शर्माटांड़ और हीरोडीह सहित विभिन्न इलाकों से गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का दिया संदेश इस मौके पर एसडीएम निर्मल सोरेन और डीएस...