Kodarma News: दुर्गापूजा में सुरक्षा को लेकर 14 बाइक दस्ते तैनात, शक्ति स्क्वॉड भी गठित
कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोडरमा पुलिस ने विशेष पहल की है। इसके तहत जिले में 14 बाइक दस्तों के साथ स्कूटी पर एक महिला दस्ता (शक्ति स्क्वॉड) गठित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशिष ने बाइक दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ने बाइक दस्ते में शामिल पुलिसकर्मियों को नियमित और प्रभावी गश्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। साथ ही महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने का निर्देश दिया।एसपी यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज से यातायात व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.