कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को कोडरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों की टीम में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी शामिल करने की अपील की, ताकि महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा सके। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान शहर में दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। कोडरमा बाजार में ऑटो और टोटो के परिचालन पर भी...