कोडरमा, अगस्त 1 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। तिलैया थाना के सामंतो पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक बैट्री दुकान से बैट्री चोरी के मामले में तीन युवक को हिरासत में लिया गया है। बैट्री खरीदारी के मामले में एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने उनके पास से चोरी के करीब 14 बैट्री भी बरामद किये हैं, जो बाइक के हैं। हिरासत में लिए गये तीनों युवक उसी बैट्री दुकान के स्टॉफ बताये जाते हैं। उक्त युवकों द्वारा पिछले कई दिनों से दुकान से लंच करने के बहाने से अपने बाइक व स्कूटी से बैट्री को छिपाकर चले जाते थे। स्टॉक मिलान व सीसीटीवी फुटेज के चेक करने पर मामले का खुलासा हुआ, तो तिलैया पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस बाद पुलिस तिलैयाबस्ती में उक्त युवकों के घर पर छापेमारी कर चोरी की बैट्र...