Kodarma News: दीपोत्सव बाद छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुटी समितियां, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। दीपोत्सव समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड क्षेत्र में छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। घाटों पर स्वच्छता, रोशनी, स्वच्छ पानी, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसी क्रम में सोमवार को अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ जयनगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.