कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: जयनगर। दीपावली के पावन अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम की छात्राओं ने बाजी मारी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में बुलबुल खातून, वर्षा कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा कुमारी, तहशीन खातून एवं शिवानी कुमारी शामिल रहीं। मौके पर सहायक शिक्षक सुरेश चंद्र रजक, विनोद कुमार अवधिया, बैजनाथ सिंह, मेघनाथ यादव, सुनील कुमार यादव, आईसीटी अनुदेशक खुशबू कुमारी एवं ज्योति कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आदर्श शिशु प्लस टू उच्च विद्या...