कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल कोडरमा में गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड में 20 मरीजों की उपस्थिति हुई। जांच के बाद 13 लोगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। इनमें अस्थि दिव्यांगता के दो, मानसिक दिव्यांगता का एक, गूंगा-बहरा श्रेणी का एक और फाइलेरिया से संबंधित दिव्यांगता के नौ मामले शामिल हैं। गूंगा-बहरा श्रेणी के दो मरीजों को सुनने की क्षमता की जांच के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। वहीं, दो मरीजों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके भेजा गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट राजीव रंजन, अनीश कुमार और कुणाल उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...