कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को गीतांजलि बैंक्विट हॉल, कोडरमा में जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शांतनु मिश्रा के कोडरमा आगमन पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, माला एवं बुके देकर स्वागत किया। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली एवं जनसभा में कोडरमा जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक सह छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री...