कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा के उरवां पेट्रोल पंप पर बाइक की डिक्की से करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के मामले में पीड़ित व्यवसायी अशोक सोनी ने गुरुवार को पुलिस को लिखित आवेदन दिया। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आवेदन के अनुसार, चंदवारा निवासी अशोक सोनी की तिलैया डैम क्षेत्र में आभूषण की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर से बाइक की डिक्की में सोने-चांदी के जेवर तथा एक ग्राहक के शादी के लिए तैयार किए गए आभूषण लेकर दुकान जा रहे थे। उरवां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान दो अज्ञात युवक भी बाइक से वहां पहुंचे। इसी दौरान उन...